मार्ग दुर्घटनाओं में युवक की मौत दो घायल
अतरौलिया थाना क्षेत्र के भोराजपुर खुर्द गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसका 16 वर्षीय साथी घायल हो गया। इसके साथ ही मेंहनगर थाना क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित हो कर पलटने से युवक घायल हो गया। घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अतरौलिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के आमपुर गांव निवासी 20 वर्षीय हरिकिशन पुत्र मेंघई सोमवार की रात अपने साथी 16 वर्षीय सौरभ पुत्र अरविंद निवासी जमीन गोसाई के साथ बाजार गया था। बाइक से दोनो बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। भोराजपुर खुर्द गांव के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने दोनो को रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय हरिकिशन की रास्ते में मौत हो गई। सौरभ का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बलरामपुर संवाददाता के अनुसार मेंहनगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी 27 वर्षीय अमित कुमार पुत्र खुद्दन राम सोमवार की शाम बाइक से लालगंज रिश्तेदारी जा रहा था। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के पास पहुंचते ही कुत्ते को बचान के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे अमित घायल हो गया उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।